फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहले पिच में दिमागी कसरत, फिर अभ्यास में खोले हाथ-पैर

विज्ञापन
अभ्यास करते ​खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। तीन वनडे मैचों की सीरीज में मंगलवार को खेले जाने वाले पहले मैच के लिए रविवार को भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमों ने ग्रीनपार्क में जमकर पसीना बहाया। दोनेां टीमों ने ग्रीनपार्क की काली मिट्टी की पिचों का मिजाज परखने की कोशिश की। इसके बाद बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। पहला वनडे मैच 30 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ में 1-0 से जीत हासिल कर आई भारत-ए टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर रविवार के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए। वह सोमवार को दूधिया रोशनी में होने वाले अभ्यास सत्र में रहेंगे। रविवार दोपहर 12 बजे ग्रीनपार्क पहुंची भारतीय टीम ने सबसे पहले रनिंग और वार्मअप कर खुद को तैयार किया। मैदान में खिलाड़ियों ने फुटबॉल भी खेला। एक पवेलियन छोर पर बने तीन नेट्स पर प्रभसिमरन, सूर्यांश, रियान पराग, प्रियांश आर्या और आयुष बडोनी ने लंबे-लंबे शॉट लगाकर अपने इरादे स्पष्ट किए। रवि बिश्नोई, विप्रज निगम, निशांत सिंधु ने अपनी फिरकी से बता दिया कि ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए मैच आसान नहीं है।
युद्धवीर सिंह, सिमरजीत, गुरजपनीत ने भी गेंदबाजी की। इस दौरान कोच ऋषिकेश कानितकर और सुनील जोशी लगातार खिलाड़ियों का मार्गदर्शन देते नजर आए। ग्रीनपार्क में प्रभसिमरन, प्रियांश और विप्रज निगम को रणजी मैचों में खेलने का अनुभव पहले से है। शाम पांच बजे ग्रीनपार्क पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कोच टिम पैन की देखरेख में वार्मअप और रनिंग की। सूरज छिपते ही फ्लड लाइट की रोशनी में स्टेडियम में बल्लेबाजों कूपर कोनोली, हैरी डिक्सन, जैक एडवर्ड्स, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, मैकेंजी हार्वे ने अपने हाथ खोले। तेज गेंदबाजों हेनरी थॉरर्टन, सैम इलिएट, टॉम स्टार्कर के अलावा स्पिनरों तनवीर सांघा, टॉम मर्फी ने खुद की तैयारियों को पैनापन दिया।
विज्ञापन


सूर्यांश ने वीआईपी रोड पहुंचाई विप्रज की गेंद

अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने लंबे-लंबे शॉट लगाए। मुंबई के युवा बल्लेबाज सूर्यांश सेघड़े ने उप्र के स्पिनर विप्रज निगम की गेंद पर ऐसा शॉट लगाया कि गेंद सीधा वीआईपी रोड पर डीएवी काॅलेज की तरफ जाकर गिरी। रियान पराग और प्रियांश आर्या ने भी गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें