फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना वीएसएसडी का स्थापना दिवस समारोह

Fri, 20 Jan 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धूमधाम से मना वीएसएसडी का स्थापना दिवस समारोह
विज्ञापन
विक्रमजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज (वीएसएसडी) नवाबगंज का स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। पूर्व प्रिंसिपल, शिक्षक और कर्मचारियों को सम्मान मिला। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति और कॉलेज में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के शिक्षक डॉ. अरविंद दीक्षित को भी सम्मानित किया गया। कॉमर्स संकाय में यूनिवर्सिटी की टॉपर मोनिका दीक्षित को अवार्ड दिया गया। यूपी के पहले कॉमर्स कॉलेज की स्थापना 19 जनवरी 1921 में हुई थी। यानी कॉलेज 96 साल का हो गया। 2021 में शताब्दी दिवस समारोह मनाया जाएगा।
विज्ञापन

वीएसएसडी कॉलेज स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने किया। कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने ए ग्रेड दिए हैं। अब चुनौती इसे बरकरार रखने हैं। शिक्षकों की संख्या भी कम है। ऐसे में शैक्षिक, शोध की गुणवत्ता बनाए रखनी होगी। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. ईश्वरचंद्र गुप्ता और सचिव वीरेंद्र जीत सिंह की मौजूदगी में कॉलेज की उपलब्धियां बताई गईं। कहा गया कि अब छह फैकल्टी (आर्ट, साइंस, कॉमर्स, टीचिंग एजूकेशन, लॉ सहित अन्य) की पढ़ाई कराई जा रही है। सात हजार स्टूडेंट हैं। प्रिंसिपल डॉ. सुप्रिया शुक्ला ने बताया कि वीएसएसडी यूपी का पहला कॉमर्स कॉलेज था, फिर कानून की पढ़ाई शुरू हुई। अब बीएड, एमएड, बीटीसी, बीपीएड और एमपीएड की पढ़ाई भी कराई जा रही है। पीजी एजूकेशन और रिसर्च पर भी फोकस है। इसी का नतीजा है कि नैक ने ए ग्रेड दिए हैं। इस मौके पर डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. विकास गंगवार, डॉ. एके दीक्षित, डॉ. राकेश शुक्ल, डॉ. आलोक मालवीय, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. अनीता सोनकर, डॉ. एसके गुप्ता और डॉ. आरके पांडेय मौजूद रहे।  
विज्ञापन


इन पूर्व प्राचार्यों को मिला सम्मान
:: डॉ. केके तिवारी, डॉ. डीवी सरदेसाई, डॉ. एसबी गुप्ता, डॉ. आरसीएस चंदेल, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. अरविंद सिंह और डॉ. एएस भटनागर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें