फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-मजिस्ट्रेट समन्वय से करें ड्यूटी

Fri, 20 Jan 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस-मजिस्ट्रेट समन्वय से करें ड्यूटी
विज्ञापन
भारत-इंग्लैंड के बीच 26 जनवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान पुलिस, मजिस्ट्रेट मिलकर काम करेंगे। इसी सिलसिले में डीएम कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में मीटिंग भी की। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार की मौजूदगी वाली मीटिंग में डीएम ने कहा कि शुक्रवार को पुलिस-मजिस्ट्रेट एकत्रित होंगे। सब एक दूसरे से मिलेंगे, फिर समन्वय स्थापित करके ड्यूटी करने की रणनीति बनाएंगे। इससे विवाद की नौबत नहीं आएगी। सब मिल जुलकर काम करेंगे। बताते चलें कि आईपीएल मैच के दौरान एक सिपाही ने घाटमपुर एसडीएम सुखबीर सिंह से मारपीट की थी। बड़ा विवाद हुआ और पता चला कि सिपाही न पहचाना ही नहीं। इस बार ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए। डीएम ने कहा कि ड्यूटी चुस्त-दुरुस्त तरीके से करनी है। जिन लोगों के पास टिकट हों, वह बैरिकेडिंग पार करके स्टेडियम तक जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें