मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कागजी कार्यवाही पूरी करते मतदान कार्मिक
- फोटो : जुबैर जफर
यूपी के हरदोई लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों के लिए चुनाव आयोग के आदेश
सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं को ये कागजी कार्यवाही चिढ़ा रही है। आपको बता दें कि गोपामऊ क्षेत्र में दस मतदान केंद्र बनाए गए हैं, कस्बे की आपूर्ति पिहानी उपकेंद्र से जुड़ी है। सुबह से नगर की आपूर्ति बंद है। लोगों का कहना है कि दोपहर तक उपकेंद्र के कर्मी तेज हवा के चलते लाइट काटे जाने की बात कहते रहे। शाम को पांच बजे कुछ देर के लिए लाइट आई, लेकिन इसके बाद फिर से आपूर्ति बाधित हो गई।
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कागजी कार्यवाही पूरी करते मतदान कार्मिक
- फोटो : फरहान सागरी
इसके बाद से उपकेंद्र का मोबाइल नंबर रिसीव होना ही बंद हो गया। इससे इतर रविवार को दोपहर के बाद पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। पहले तो कर्मी इंतजार करते रहे, लेकिन अंधेरा होने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो कर्मियों ने मोबाइल टॉर्च व मोमबत्ती आदि की रोशनी में जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी की।