फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बूथ पर जनता, बीएलओ बोले- मैं अस्पताल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर क्षेत्र में एसआईआर के तहत क्षेत्र में जानकारी लेने निकले भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता को बूथ संख्या 232 से लेकर 237 तक माैके पर बीएलओ नहीं मिले। इस संबंध में जब फाेन किया गया तो वहां के बीएलओ ने बताया कि वह बीमार हैं, अस्पताल में हैं। जब वीडियो काॅल की गई तो उधर से बताया गया कि इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। इसके बाद उसे क्षेत्र के सुपरवाइजर को फोन किया तो उनका फोन भी स्विच ऑफ मिला। नाराज क्षेत्रीय प्रभारी ने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भाजपा दक्षिण जिले में सभी 1145 बूथों पर चार से पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर पहुंचीं। भाजपा की ओर से 16 से 18 जनवरी तक विशेष संपर्क अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय प्रभारी ने आईपैड पर स्वयं फार्म 6 और 8 अपलोड किए। विधायक महेश त्रिवेदी ने बूथ संख्या 262 व 287, भाजपा दक्षिण मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बूथ संख्या 108 पर एवं प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला पदाधिकारियों ने अपने आपने प्रभार वाले बूथों पर घर-घर संपर्क किया। इस माैके पर अध्यक्ष शिवराम सिंह, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, संजीव बेरी, अनुराग शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें