फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब एप के जरिये अपने बूथ की जानकारी कर सकेंगे मतदाता

Tue, 10 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। निर्वाचन आयोग ने एक एप की व्यवस्था की है। अब बुक-ए-कॉल से मतदाता अपने बूथ की जानकारी कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर बीएलओ मतदाता के घर भी जाएंगे।
विज्ञापन



सोमवार को तहसील सभागार में एईआरओ तथा सुपरवाइजरों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि अनमैपिंग और तार्किक विसंगतियों की नोटिस की सुनवाई समय पर की जाए। उन्होंने सभी एईआरओ को निर्देश दिए कि वह 10 फरवरी तक बीएलओ के माध्यम से नोटिस वितरण कराएं।
विज्ञापन

सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि वह बीएलओ के कार्यों की निगरानी करके मतदाताओं के बूथ या घर पर ही सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण करें। जिससे मतदाताओं को असुविधा न हो। किसी मतदाता को अपने बूथ की जानकारी करनी हो तो बीएलओ के फोन न उठाने पर निर्वाचन आयोग के एप बुक-ए-कॉल करें। मोबाइल पर ओटीपी वेरिफाई होने के बाद बीएलओ कॉल करके समस्या का समाधान कराएगा। बैठक में तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर सहित सभी एईआरओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें