फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वोटर लिस्ट ने किया बंटाधार', सांसद-पूर्व सांसद सहित तमाम वार्डों से हजारों मतदाताओं के नाम गायब

Wed, 22 Nov 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में मतदान के दौरान वोटर लिस्ट में नाम न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव में इस बार फिर वोटरलिस्ट ने मतदाताओं को परेशान करके रख दिया है। सांसद और पूर्व सांसद ही नहीं एक-एक वार्ड से हजारों लोगों के नाम सूची से गायब हैं। वोट डालने पहुंच रहे लोग अपना नाम न पाकर अधिकारियों और सराकर कोसते नजर आ रहे हैं।   
विज्ञापन
कानपुर के वार्ड-94 पटकापुर में 40 फीसदी वोटर्स के नाम मतदाता सूची में थे ही नहीं। इस पर लोगों ने खूब आपत्ति जताई। केवल आम जनता ही नहीं 'माननीयों' के नाम भी सूची से गायब दिखे। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज और पूर्व सांसद अन्नू टंडन का नाम लिस्ट में नहीं था। दोनों नेताओं ने इसे साजिश करार दिया। 

मतदाता सूची के साथ कई वार्डों में इवीएम में गड़बड़ी भी पाई गई। कुछ वार्डों में मशीन खराब हाेने के चलते देरी से वाेट‌िंग शुरू हुई। कुछ लाेगाें ने अाराेप लगाया क‌ि इवीएम में खराबी के चलते सभी वाेट एक ही जगह पर जा रहे हैं। मशीन में खराबी काे लेकर लाेगाें ने बवाल कर ‌द‌िया। इसे राेकने के ‌ल‌िए पुल‌िस काे ला‌ठ‌ियां भांजनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें