फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जिले में पहुंचे 52 लाख मतपत्र

विज्ञापन
ट्रक से मतपत्र के बक्से उतारते कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मतपत्र के लिए दिल्ली गई टीम गुरुवार को वापस आ गई। पंचायत चुनाव के लिए 52 लाख मतपत्र आए हैं। मतपत्रों को ट्रक से लाया गया। जिन्हें विकास भवन के पीछे जिला पंचायत की ओर से बनाए गए सभागार में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

डीएम मतपत्र दिल्ली से लाने के लिए परियोजना निदेशक के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ट्रक से मतपत्र लेकर जिले में पहुंची। गुरुवार को परियोजना निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतपत्र आ गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक सैकड़ा से अधिक बक्से में मतपत्र आए हैं। जिन्हें जिला पंचायत की ओर से बनाए गए सभागार में सुरक्षित रखा गया है।
बता दें कि 25 दिसंबर को प्रधानी कार्यकाल समाप्त होते ही प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने सभी ब्लाकों में प्रशासकों की तैनाती कर दी है। चुनाव को लेकर मतदाता सूची जारी कर दावे व आपत्ति मांगे गए हैं। इधर, जिले में रनियां, मूसानगर, राजपुर सहित कंचौसी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद परिसीमन के पुनर्गठन का काम तेजी से कर रहे हैं। कंचौसी को छोड़कर तीन जगहों पर परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें