गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल की विजेता टीम।
- फोटो : संगठन
कानपुर। गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में चल रही वॉलीबॉल क्लस्टर-4 प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मैच हुए। अंडर 14 में सीएमकेपी सैनिक स्कूल लखनऊ, अंडर 17 में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कानपुर और अंडर 19 में आर्मी पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद ने जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया।
अंडर-14 के फाइनल मैच में सीएमकेपी सैनिक स्कूल लखनऊ ने गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कानपुर को 2-1 से हराया। अंडर-17 में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कानपुर ने विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर को 2-1 से और अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद ने आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ को 2-0 से हराया।
मुख्य अतिथि ऑब्जर्वर सीबीएसई योगेश कुमार यादव, अध्यक्ष धीरेंद्र सचान, विद्यालय की प्रबंध निदेशिका आरती कटियार, प्रधानाचार्य रूपा दास ने विजेता टीमों को मेडल, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर अनिकेत तिवारी, रोहित सोनकर आदि मौजूद रहे।