फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूथ ओलंपिक गेम्स में पदक जीतने वाले कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित किए गए पदक जीतने वाले कराटे खिलाड़ी। - फोटो : संस्था
विज्ञापन
कानपुर। साकीयो राष्ट्रीय स्पोर्ट्स संस्था की ओर से बुधवार को रमईपुर स्थित विमला वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में 25 कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इन सभी ने यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 में प्रतिभाग कर पदक जीते हैं।
विज्ञापन


हेड राज प्रताप ने बताया कि संस्था की खिलाड़ी रिया, राजश्री, आंशिका, छाया, ऋषिका, अनन्या, प्रांजुल, जैनब, शगुन, शुभ ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अभि, जस, हसन, आयुष, निकिता, आराध्या, शुभी, अक्षिता, अभय, उजैर, मुशैब ने रजत पदक और गगन, युवराज, आकर्षण, आशना ने कांस्य पदक जीता।

इन खिलाड़ियों के साथ कोच अनन्या पाल, टीम मैनेजर मोहित सिंह को मुख्य अतिथि विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईओ डॉ. अजीत सचान और डॉ. अजय सचान ने सम्मानित किया। समारोह में नेहा, शिवशंकर, डायरेक्टर अमित, प्रधानाचार्य तनवीर अहमद ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें