क्या आप में है वह हुनर जो खुद को साबित कर सकते हों। अगर ऐसा है तो तैयार हो जाइए। वोडाफोन अमर उजाला आपके लिए लेकर आ रहा है फास्टेस्ट चैलेंज प्रतियोगिता। इस प्रतियोगिता में तीन तरह के हुनर की परख होगी।
फास्ट सिंगिंग, रैपिंग, फास्ट डांसिंग और सबसे तेज वादन के लिए प्रतिभागी एंट्री भेज सकते हैं। वोडाफोन अमर उजाला फास्टेस्ट चैलेंज का ग्रैंड फिनाले 14 मार्च को लखनऊ में होगा।