फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर से दिल्ली तक दृश्यता सिर्फ 40 मीटर, रात में यात्रा करना चुनाैती

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महानगर से आगरा होते हुए दिल्ली के बीच कोहरे का बड़ा स्पाॅट देखा गया है। स पूरे रास्ते में रात 10 बजे से ही दृश्यता 40 मीटर तक सिमट कर रह गई। आमताैर पर दृश्यता तीन किलाेमीटर तक मानी गई है।
विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार, इस तरह की स्थिति अगले 48 घंटे और रहने की संभावना है। इस बीच कानपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो लगातार दूसरे दिन प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर इटावा का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, सोमवार को सेटेलाइट से पूरे देश में मापी गई दृश्यता काफी चाैंकाने वाली आई है। बताया कि घने कोहरे की शुरुआत पश्चिम से राजस्थान और पंजाब क्षेत्र से हुई है। उत्तर प्रदेश के आगरा और इसके आसपास क्षेत्रों से होते हुए यह कानपुर मंडल सहित प्रदेश के अन्य स्थानों की और फैल गया है। इन सभी स्थानों पर हाईवे पर तो कहीं-कहीं शहर के बीच में दृश्यता पांच मीटर से नीचे आ गई है। ऐसे में रात के समय वाहनों की रफ्तार धीमी रखने और पूरी सावधानी से चलाने का सुझाव दिया गया है।
माैसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। इस बीच दिन का तापमान एक दिन पहले की तरह 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन में धूप के बावजूद दोपहर बाद नमी बढ़ने की वजह से हल्की ठंड महसूस हुई। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन का तापमान भी लुढ़कने की आशंका है।
विज्ञापन

-
विभिन्न शहरों में सेटेलाइट से जारी दृश्यता
आगरा ताज 20 मीटर, अलीगढ़ 25 मीटर, प्रयागराज 30 मीटर, कानपुर 40 मीटर, सतना रींवा खजुराहो 50 मीटर, ओडीशा, राउरकेला 50 मीटर, पंजाब, बठिंडा 10 मीटर, पश्चिमी राजस्थान-गंगानगर 50 मीटर, दिल्ली पालम हवाई अड्डा 50 मीटर, ग्वालियर 150 मीटर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें