कानपुर। कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शुक्रवार से सीआईएससीई अंतर-विद्यालयीय अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पांच मैच खेले गए। पहले मैच में मेथोडिस्ट स्कूल और सेंट एलॉयसियस स्कूल के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरे मैच में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (कैंट) ने मेजबान जयपुरिया स्कूल को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में मेथोडिस्ट स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 2-0 और चौथे मैच में जयपुरिया स्कूल ने सेंट एलॉयसियस स्कूल को 3-1 से पराजित किया।
अंतिम मुकाबले में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (कैंट) ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, उप-प्रधानाचार्या मधुश्री भौमिक, फुटबॉल संघ के संरक्षक अजीत सिंह, उप-प्रधानाचार्य एमके मिश्रा, सुशील चंद्र, बलविंदर सिंह, विकास और राजकुमार समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।