विजेता टीम को पुरस्कृत करते केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर।
- फोटो : संगठन
कानपुर। प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अमोल इलेवन ने आदित्य इलेवन को छह रन से हराया। केसीए से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में अमोल इलेवन ने 19.1 ओवर में 134 रन बनाए।
शाश्वत बंदोह ने 41 और क्षितिज तिवारी ने 40 रन जोड़े। अखिलेश निषाद ने पांच, आर्यन ने दो विकेट लिए। वहीं आदित्य इलेवन की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 128 रन ही बना सकी। प्रबलजीत यादव 47 और विकास यादव ने 46 रन जोड़े। गेंदबाजी में उमेश वर्मा और यश यादव ने दो-दो विकेट लिए। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विजेता और गंगाघाट पालिका चेयरमैन कौमुदी पांडे ने उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
अखिलेश निषाद मैन ऑफ द मैच रहे। आदित्य गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आर्यन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, क्षितिज को चतुर्मुखी खिलाड़ी, युवराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ फील्डर और शिवम शर्मा को सर्वाधिक छक्के लगाने का पुरस्कार मिला। मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी इंदर पाल सिंह, संदीप पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।