फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को केक बहुत पसंद है, इसके लिए सब माफ, वीडियो वायरल हुआ तो खुली पोल

Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की पोल खोल दी। इससे चौकी प्रभारी के साथ ही आलाधिकारियों के भी होश उड़ गए। वायरल वीडियो में बर्रा थाने की यादव मार्केट चौकी प्रभारी अरुण यादव एक मामले में वांछित रजत शर्मा उर्फ जिद्दी पंडित के साथ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वो वांछित को केक खिला रहे हैं और उसके हाथों केक खाते भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी के चेहरे के हाव-भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वो किसी संभ्रांत नागरिक के हाथों केक खा रहे हों। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


जरौली फेस-टू निवासी गल्ला कारोबारी शैलेश राजपूत ने 16 जनवरी को नई बस्ती, नौबस्ता के रजत शर्मा उर्फ जिद्दी पंडित व उसके साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने की रिपोर्ट बर्रा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी एके सिंह का दावा था कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और दूसरी ओर सोमवार को यादव मार्केट चौकी प्रभारी अरुण यादव के साथ रजत शर्मा पार्टी मना रहा था। उसके केक काटने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दोनों एक-दूसरे को केक खिला रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी के दावे की पोल खुल गई है। इस मामले में थाना प्रभारी ने चुप्पी साथ रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें