फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कल शहर पहुंचेगा विफा चक्रवाती तूफान, बारिश के आसार

विज्ञापन
माल रोड में बारिश के दौरान भीगता बाइक सवार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। पिछले तीन दिनों से कड़ी धूप और उमस जारी है। बुधवार को दोपहर बाद शहर कुछ हिस्सों परेड और सीओडी के आसपास 10 से 12 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शहर के बाकी हिस्से में धूप रही।
विज्ञापन


माैसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठे नए चक्रवाती तूफान विफा की वजह से हवा के कम दबाव का क्षेत्र महानगर सहित पूरे प्रदेश में बनना शुरू हो गया है। विफा 25 से 27 जुलाई के बीच यहां पहुंच सकता है जिसकी वजह से बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विफा चक्रवाती तूफान हांगकांग और दक्षिण चीन के तट से टकराकर आगे बढ़ गया है। 24 जुलाई को यह उत्तर पूर्वी बंगाल में पहुंचेगा। इस बीच दिन का तापमान 36.5 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


हवा में नमी की मात्रा 83 प्रतिशत रही। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 को शहर के कुछ हिस्सों में 8.4 मिमी, 25 को 18.6 मिमी और 26 जुलाई को 16.2 मिमी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें