फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boycott China: गलवां घाटी में हिंसक झड़प, चीन की कायराना हरकत पर लोगों में गुस्सा, पोस्टर जलाए

Wed, 17 Jun 2020 01:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चीन का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीन की ओर से सीमा पर हुई झड़प में भारतीय सेना के शहीद सैन्य अफसर व सैनिकों के सम्मान में व्यापारियों ने चीन के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया। पोस्टर जलाए। कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल नेे आचार्य नगर चौराहा पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक नारेबाजी की।
विज्ञापन


चीनी उत्पादों के बहिष्कार को कहा। मुकुंद मिश्रा, टीकमचंद सेठिया, सत्यप्रकाश, संत मिश्रा, शेष नारायन, भानुप्रताप आदि थे। वहीं, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले घंटाघर भारत माता प्रतिभा स्थल पर चीनी उत्पादों, चीनी सैनिकों के पोस्टर जलाए गए। इस मौके पर ज्ञानेश मिश्रा, सरदार गुरुजिंदर सिंह, रोशन गुप्ता, अनुराग साहू, प्रेमपाल आदि थे।

चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया
चकेरी के एनटू रोड चौराहे पर मंगलवार शाम को रक्षक सेवा संस्थान के लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। साथ ही गलवान घाटी में भारत के कर्नल समेत तीन जवानों के शहीद होने पर दुख भी जताया। लाल बंगला चौकी इंचार्ज को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर चाईना के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान राजेश वर्मा, शैलेंद्र सिंह राठौर, जगदीश सिंह, हरिओम रस्तोगी, सोनू बाबा, प्रमोद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें