जालौन में कोरोना के तीन मरीज और बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को महिला समेत तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दो संक्रमित कोंच और उरई की कांशीराम कॉलोनी के हैं।
शाम को आई रिपोर्ट में सात और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें तीन उरई, तीन कोंच और एक कालपी का है। उरई की संक्रमित महिला रजिस्ट्री ऑफिस में पानी पिलाती थी, वहां भी हड़कंप मच गया। रजिस्ट्री ऑफिस में रजिस्ट्रार समेत 27 कर्मियों के सैम्पल लिए गए।
दस और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 120 पहुंच गई। जिसमें से 45 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 69 हैं। जबकि छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है।