फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सोलर ऊर्जा से रोशन होंगे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शासन के निर्देश पर जिले के एक गांव को सोलर एनर्जी से संतृप्त किया जाना है। तय मानक के अनुरूप जिले से 57 ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेजी गई थी। इसमें एक गांव का चयन कर उसे सोलर एनर्जी से जगमगाया जाएगा। इसमें पांच हजार की आबादी वाले गांवों में सोलर सिस्टम लगाने को सरकार करीब एक करोड़ रुपये का बजट खर्च करेगी।
विज्ञापन

जनपद में कुल आठ ब्लाक हैं, जिसमें 469 ग्राम पंचायतें हैं। शासन के आदेश पर यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी विजय शंकर ने जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी को पत्र लिखा था। इसमें पांच हजार की आबादी वाले गांव का चयन किया जाना था। इसमें पहले से सोलर सिस्टम लगे हुए हो। डीपीआर ने ग्राम पंचायतों में सर्वे करवाया तो ऐसे 57 गांव चिह्नित किए गए। यूपी नेडा ने इसकी सूची शासन को भेज दी है। इसमें एक गांव का चयन कर उसे सोलर एनर्जी से संतृप्त किया जाएगा।
यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी विजय शंकर ने बताया कि जनवरी में एक गांव का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्ट कर्मी गांव का सर्वे कर फरवरी में सोलर एनर्जी से गांव को संतृप्त करने का काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें