फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पंपिंग सेट का इंजन चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने धुना

Fri, 24 Jul 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के बटपरू में बुधवार रात खेत में लगे पंपिंग सेट का इंजन चोरी कर ले जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुन दिया। वहीं, उसके दो साथी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

निराला नगर निवासी अवनीश पाल ने पुलिस को बताया कि उनका पंपिंग सेट इंजन बटपरू स्थित खेत के पास लगा हुआ था। बुधवार रात करीब नौ बजे कुछ लोग इंजन खोलकर चोरी कर ले जाने लगे। इस दौरान आवाज सुनकर वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो तीन लोग इंजन चोरी कर ले जाते दिखाई दिए।
ग्रामीणों ने पीछा कर बैरगरा निवासी योगेश कुमार को पकड़ लिया। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक व पास से मिले चोरी किया गया पंपिंग सेट का इंजन, एक इंजन बेल्ट व सेक्शन पाइप पुलिस को सौंपा है। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी योगेश को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें