फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहीद के घर से निकले सांसद को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
:शहीद के गांव में सांसद को घेरकर नाराजगी जाहिर करते ग्रामीण।  - फोटो : :शहीद के गांव में सांसद को घेरकर नाराजगी जाहिर करते ग्रामीण।
विज्ञापन
चकरनगर। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने सोमवार को शहीद सूरज सिंह के गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लौटते समय गांव के युवकों ने उन्हें घेरकर शहादत के बाद प्रशासन की ओर से कोई उचित व्यवस्था न किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि जब शहीद के परिवार को सबसे अधिक आवश्यकता थी तब सांसद ने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

सांसद ने शहीद के परिजनों को मुख्य मार्ग से गांव तक सड़क निर्माण का आश्वासन भी दिया, लेकिन जैसे ही वह शहीद के घर से बाहर निकले स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। गांव के रवि यादव, रामू यादव, रामकेश यादव, लालू यादव, जितेंद्र यादव, मोनू यादव, राजकिशोर, जगवीर सिंह, सुमित यादव, दलवीर यादव, रविंद्र यादव, प्रिंस यादव सोहन यादव, अभिषेक यादव सहित सैकड़ो ग्रामीणों का आरोप था कि शहीद का पार्थिव शरीर चार दिन बाद गांव पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए अधिकारी और नेता पहुंचे, लेकिन सपा सांसद छह दिन बाद श्रद्धांजलि देने आए। इससे क्षेत्रीय लोगों में गहरा रोष है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सैफई परिवार का कोई भी जनप्रतिनिधि अब तक श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा, जबकि यह क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने युवाओं को शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने तीखे सवालों और नाराजगी के साथ अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें