फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नहीं कराई कोरोना जांच, इंतजार करते रहे स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। बीहड़ पट्टी स्थित खोजारामपुर गांव के लोग कोरोना जांच व वैक्सीनेशन में शुचि नहीं ले रहे हैं। बुधवार को गांव में निगरानी समिति के जागरूक करने पर भी ग्रामीणों ने कोरोना की जांच कराने से इनकार कर दिया। इससे स्वास्थ्य कर्मी घंटों इंतजार के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन को देखते हुए शहरों व दूसरे राज्यों से श्रमिक बड़ी संख्या में गांव वापस लौट रहे हैं। वहीं गांव में कोरोना संक्रमण न फैले तथा लोगों को उचित उपचार मिले इसके लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है। इसमें शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू लेखपाल समेत दस सदस्य कोरोना जांच व टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
इसके बावजूद कई गांवों में ग्रामीण कोरोना को अफवाह बता कर जांच व टीकाकरण कराने से लोग इनकार कर रहे हैं। बुधवार को बीहड़ पट्टी के गांव खोजारामपुर में डॉ. नीलू कटियार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम को देख गांव के लोग इधर उधर भागने लगे। हालांकि मेडिकल टीम ने अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधान, कोटेदार व निगरानी समिति के सदस्यों का सहयोग लिया। फिर भी ग्रामीण किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुए। टीम बिना जांच व वैक्सीनेशन के वापस हो गई।
चार टीमें लगीं तो सिर्फ 217 लोगों ने कराई कोरोना जांच
राजपुर। राजपुर पीएचसी से क्षेत्र के अलग अलग चार गांवों में बुधवार को स्वास्थ्य टीमें कोरोना जांच करने भेजी गई। इसमें खोजारामपुर गांव से स्वास्थ टीम को ग्रामीणों ने बगैर जांच कराए वापस कर दिया। वहीं रमऊ, इंगवारा व गुरदही गांव में आरटीपीसीआर जांच के लिए 122 लोगों का सैंपल लिया गया।
95 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जैसलपुर महदेवा गांव में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्राथमिक विद्यालय परिसर में कैंप लगाया गया। निगरानी समिति की मौजूदगी में 80 लोगों को टीका लगाया गया।
तहसीलदार लखनलाल राजपूत ने गांव पहुंचकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, लेखपाल अरूण कुमार, ग्राम विकास अधिकारी संदीप पटेल, आशा संगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें