पुखरायां। कस्बे के आजाद नगर निवासी एक युवक के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। कानपुर के निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है।
कस्बे के आजाद नगर के राजू लखपति (30) ने बताया कि वह घर में अकेला रहता है। उसने पहले कोविड की जांच नहीं कराई थी। कुछ समय पूर्व उसे लगा कि चेहरे में आंख के नीचे का हिस्सा काला जैसा पड़ने लगा। गाल में पस जैसा पड़ने से तकलीफ और बढ़ गई। उसे बोलने में भी परेशानी होने लगी। इस पर वह उपचार कराने कानपुर गया था। जहां एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराया।
वहां डॉक्टर ने जांच रिपोर्ट में ब्लैक फंगस होने की पुष्टि की है। उसको शुगर भी बताया है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि उसको कोविड के लक्षण रहे हैं जिससे अब वह ठीक हैं। अमरौधा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीज की जानकारी नहीं है। गुरुवार को वह इसकी जानकारी कराएंगे। (संवाद)