फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यमुना कटरी में बदमाशों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। यमुना कटरी क्षेत्र में एक बार फिर बदमाशों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दशहत दिखने लगी है। बीते एक सप्ताह से सरकंडी खास, बदलेवा, रमदी का डेरा, बल्ला का डेरा, कुम्हरन डेरा, लक्ष्मणपुर कुटी, रामनगर कौंहन और जरौली सहित आसपास के गांवों में असलहों से लैस संदिग्धों को देखा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बदलेवा डेरा में शनिवार रात और तेलान बाबा के पास रविवार सुबह पांच से छह हथियारबंद लोग दिखाई दिए। शाम के समय जंगल से लौटते चरवाहों ने भी कई बार बदमाशों की मौजूदगी की पुष्टि की है। इससे डर के चलते ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाना बंद कर दिया है।
सूचना पर सरकंडी चौकी प्रभारी विनोद कुमार निगम पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ शनिवार रात जंगल में पहुंचे और दो घंटे तक छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद से क्षेत्र में दिन-रात गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस मान रही है कि संदिग्ध बदमाश बांदा सीमा से यमुना पार कर क्षेत्र में दाखिल हुए होंगे। ग्रामीण सुशील दुबे, नेता निषाद, रामनरेश सिंह, रोशन सिंह, दिनेश, कल्लू और महिपाल ने बताया कि उन्होंने ही सबसे पहले बदमाशों को देखा और पुलिस को सूचना दी। उनकी मांग है कि जंगल क्षेत्र में नियमित गश्त हो, ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। संदिग्धों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, लेकिन एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें