फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के गांव में ही कुपोषित मिले पांच मासूम

विज्ञापन
परौंख में चौपाल के दौरान जानकारी देती सीडीओ सौम्या पांडेय मौजूद दांए डीपीआरओ अनिल कुमार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में अब तक समस्याओं का पूरी तरह से निदान नहीं को सका है। शनिवार को सीडीओ सौम्या पांडेय ने झलकारी बाई राजकीय इंटर कालेज में चौपाल लगाई। वहां पर समस्याओं का पिटारा उजागर हुआ। परौंख में ही पांच बच्चे कुपोषित मिलने पर सीडीपीओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीणों ने गांव की खस्ताहाल सड़कों की समस्या बताई। सीडीओ ने कहा कि गांव की करीब 70 गलियों का एस्टीमेट भेजा जा चुका है। बजट आते गलियों को पक्का कराया जाएगा। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत की। सीडीओ ने चार केंद्रों की जांच पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कराने की बात कही। वहीं, परौंख गांव में मासूम अभ्या सिंह, आराध्या, आयुषी, कार्तिकेय व मानसी के कुपोषित मिलने पर सीडीपीओ को निर्देशित किया कि बच्चों की जांच कराकर उन्हें पोषित करें। आगे से एक भी बच्चा कुपोषित नहीं मिलना चाहिए। बता दें कि ये पांच बच्चे जनवरी माह में कुपोषित चिह्नित हुए थे। इसका खुलासा चौपाल के दौरान हुआ।
सीडीओ ने बीडीओ बब्बन राय व डीपीआरओ अनिल सिंह से गांव में वायु गैस योजना के तहत छह मीटर के वायु गैस टैंक बनवाने और समूह के माध्यम से गोबर की व्यवस्था कराने के लिए कहा। बीडीओ ने बताया कि 257 लोगों को वृद्धावस्था, 64 को विधवा व 34 दिव्यांगों को पेंशन मिल रही है। सीडीओ ने कृषि, विद्युत, पशुपालन, बाल विकास, आपूर्ति, शिक्षा सहित अन्य विभागों के स्टालों को देखा। इस दौरान एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, सीडीपीओ समर बहादुर सिंह, पीडी दिनेश कुमार, डीडीओ गोरखनाथ, पीडब्लूडी एई संतोष कन्नौजिया, एसडीओ विद्युत ईश्वर चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें