फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के ओवरब्रिज में गुरुवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत करार दिया। जबकि तीन घायलों में से दो को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कोठियाई गांव निवासी विक्रम सिंह चुनाहापुरवा निवासी दीपक कुमार के साथ बाइक से गुरुवार की देर रात बस स्टैंड जा रहे थे। इसी बीच सामने से बरियापुर नरैनी निवासी पप्पू बाइक से रैपुरा निवासी शिवशंभू के साथ बाइक से जा रहे थे। ओवरब्रिज पर दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर भी सहम गए थे। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने शिवशंभू को मृत करार दिया। इसके बाद दो घायलों को प्रयागराज के लिए रेफर किया गया। उधर, हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें