फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के खौफ से थाने में दफन उसके अपराधों का काला चिट्ठा फिर से खुलेगा, एडीजी ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

Mon, 06 Jul 2020 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिकरू गांव पहुंचे एडीजी जोन जय नारायण सिंह ने कहा कि शुरुआती दौर में मामूली अपराधों को अनदेखा किया जाना ही विकास दुबे का हौसला बढ़ाता गया। विकास दुबे से जुड़े पुराने मामलों की फाइलें पुन: खुलवाई जा रही हैं। घटना में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा न जाएगा।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बिकरू गांव पहुंचे एडीजी ने पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कि विकास दुबे का नाम आखिर शहर के टॉपटेन अपराधियों में क्यों नहीं शामिल था। इस पर एडीजी ने इतना भर कहा कि यह जांच का विषय है। विकास की शुरुआती गतिविधियों पर यदि स्थानीय पुलिस गंभीरता दिखाती तो शायद आज वह इतनी बड़ी घटना को अंजाम न दे पाता।



घटना से एक दिन पूर्व विकास दुबे द्वारा थानेदार विनय तिवारी से की गई अभद्रता के बाबत पूछे जाने पर एडीजी ने कहा कि घटना की जानकारी थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को नहीं दी। अधिकारियों के संज्ञान में मामला होता तो दबिश के दौरान पुलिस टीम पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ कार्रवाई करती। थाना प्रभारी के साथ अन्य संदिग्ध पुलिस कर्मियों की भूमिका के बाबत उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें