फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट की दीवार गिरी, छह कारें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर दिव्यांश सिंह फोटो है। अपार्टमेंट की दीवार गिरी, छह कारें क्षतिग्रस्त कानपुर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश से स्वरूपनगर स्थित कॉन्कर्ड अपार्टमेंट की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पार्किंग एरिया में खड़ी छह कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज बारिश और बिजली के बीच दीवार गिरने की आवाज से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घबरा गए। सुरक्षाकर्मियों और अपार्टमेंट के लोगों ने जब मौके पर जाकर देखा तो दीवार के बगल में पार्किंग एरिया में खड़ी मोहम्मद काशिफ, डॉ नवीन चंद्र एरन, डॉ एसके अग्रवाल, अन्नू जैन, सुनील जैन और चंचल सिंह की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया बगल वाले अपार्टमेंट के रहने वालों ने दीवार पर पेड़ पौधे लगाए थे, जिसकी नमी पागल दीवार कमजोर हुई और गिर पड़ी। बातचीत फोटो है। बगल वाले अपार्टमेंट वालों ने दीवार में पेड़ पौधे लगाए थे । उसी से नमी पाकर दीवार कमजोर हुई और बारिश में गिर पड़ी। दीवार गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है, किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। शाम को बगल अपार्टमेंट की सोसाइटी के पदाधिकारियों संग वार्ता होनी है, उसमें दीवाल बनने सहित अन्य मामलों पर बात होगी। अतुल कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष कॉन्कर्ड अपार्टमेंट फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन 17 मार्च को सुजुकी एस्प्रेसो गाड़ी की डिलीवरी हुई थी, उसके बाद लॉक डाउन हो गया। गाड़ी चला भी नहीं पाया था । आज दीवार गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। डॉ. एसके अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें