फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas dubey news: मनु ने छोड़ा बिकरू वाला घर, पूरक चार्जशीट में है आरोपी

Mon, 19 Oct 2020 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मनु पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय की बहू मनु बिकरू वाला घर छोड़कर अपने मायके चली गई है। इस प्रकरण में उसकी भूमिका को भी पुलिस संदिग्ध बता रही थी।

विज्ञापन


अब बिकरू में उसके घर पर अकेली उसकी सास हैं। हालांकि अन्य आरोपियों के परिजन उनकी देखभाल कर रहे हैं। खाने-पीने की व्यवस्था ग्रामीण कर रहे हैं। मनु को लेकर पुलिस शुरुआत से ही तय नहीं कर पा रही थी कि आखिरकार उसे कांड में शामिल किया जाए या नहीं।

पुलिस ने मनु पाण्डेय को 24 घंटे के लिए हिरासत में भी लिया था। फिर नजरबंद कर निगरानी में रखा। बाद में घर से फोर्स हटा ली और अब जब चार्जशीट दाखिल की तो उसे आरोपी बना दिया।
विज्ञापन


अपराध के सबूत और अपराध के तरीके के बारे में पूरक चार्जशीट में पुलिस द्वारा खुलासा किया जाएगा। इधर, मनु को जब पुलिस की चार्जशीट के बारे में जानकारी हुई तो उसने बिकरू से बोरिया-बिस्तर समेटा और मायके बहलोलपुर मंधना चली गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें