फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: विकास दुबे गैंग को शरण देने वालों पर यूपी एसटीएफ ने कसा शिकंजा, दो गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2020 02:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के पांच लाख के इनामी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस एक्शन मोड में है। यूपी एसटीएफ विकास दुबे और उसके गैंग को शरण देने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर बदमाशों को शरण देने का आरोप है। 
विज्ञापन




शनिवार को यूपी एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले ओम प्रकाश पांडे और अनिल पांडे को पकड़ा है। इन दोनों पर कानपुर एनकाउंटर के आरोपी शशिकांत पांडे और शिवम दुबे को शरण देने का आरोप है। इन्होंने दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाया था। 

आपको बता दें कि उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए सीओ समेत आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम को पांच लाख के इनामी विकास को उज्जैन से लेकर चली पुलिस की एक गाड़ी सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती हाईवे पर पलट गई। 
विज्ञापन


इस गाड़ी में सवार विकास दुबे इंस्पेक्टर की पिस्टल लूटकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास मारा गया। 
विज्ञापन

मुठभेड़ में एसटीएफ के दो सिपाहियों को गोली लगी, जबकि कार पलटने से नवाबगंज इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो जुलाई की रात चौबेपुर गांव के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद से विकास दुबे फरार था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें