फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड के मास्टर माइंड विकास दुबे और उसके सहयोगी जय बाजपेई के खिलाफ ईडी जांच रुकी, ये है वजह

Wed, 27 Jan 2021 11:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के मास्टर माइंड विकास दुबे और उसके सहयोगी जय बाजपेई के खिलाफ जांच कर रही ईडी के जांच अधिकारी का ट्रांसफर हो गया है। नए जांच अधिकारी की नियुक्ति न होने से फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
एडवोकेट सौरभ भदौरिया को इसी कारण सोमवार को ईडी कार्यालय से लौटा दिया गया। भदौरिया ने जय की संपत्तियों को लेकर ईडी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच भी शुरू कर दी गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह सोमवार को संपत्ति से जुड़े कुछ और दस्तावेज लेकर ईडी कार्यालय लखनऊ पहुंचे। भदौरिया ने बताया कि वहां से उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि इस मामले में जो जांच अधिकारी हैं, उनका दिल्ली तबादला हो गया है। उनकी जगह नए जांच अधिकारी नियुक्त नहीं हो सका है। नए जांच अधिकारी के आने के बाद ही दस्तावेज लिए जा सकेंगे। 

 

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
जल्द लगेगी चार्जशीट
चौबेपुर में फर्जी शपथपत्र देकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने और दूसरी आईडी पर सिम कार्ड इस्तेमाल करने के मामले में दो एफआईआर दर्ज हुई थी। एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मामलों में जल्द ही चार्जशीट लगा दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी जांच में हुआ था खुलासा
बिकरू कांड में एसआईटी जांच में खुलासा हुआ कि जय ने जब अपना शस्त्र लाइसेंस बनवाया था तो उसमें फर्जी शपथ पत्र दाखिल किया था जिसमें आपराधिक इतिहास जय ने छिपाया था। वहीं उसका सिम फेक आईडी पर पाया गया था। एसआईटी ने इन दोनों मामले में एफआईआर की संस्तुति की थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें