फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 100 से अधिक अराजक तत्व चिह्नित, खुफिया की निगरानी, बिकरू समेत 20 गांवों पर पैनी नजर

Thu, 21 Jan 2021 11:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर बिकरू व उसके आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और एलआईयू ने अब तक 100 से अधिक अराजक तत्वों को चिह्नित किया है। आशंका है कि ये चुनाव में माहौल खराब कर सकते हैं। इसमें कुछ विकास दुबे के रिश्तेदार व करीबी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनाव से पहले इन सभी को पांच-पांच लाख रुपये मुचलके पर पाबंद किया जाएगा। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक दो मामूली विवाद बिकरू में हुए थे। जिसमें एफआईआर भी दर्ज की गई है। पंचायत चुनाव के चलते पुलिस और खुफिया को सक्रिय किया गया है।

आईजी के मुताबिक अब तक सौ से अधिक लोगों के बारे में अहम जानकारी जुटाई गई है। शक है कि ये चुनाव में या उससे पहले अराजकता फैला सकते हैं। इन सभी के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। करीब बीस गांवों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इन सभी को बड़ी रकम के मुचलके पर पाबंद किया जाएगा। चुनाव से पहले गांव में पीएसी व अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती की जाएगी। जिससे चुनाव प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें