फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास के भाई समेत छह आरोपियों की कोर्ट में पेशी, फर्जी शपथपत्र लगाकर शस्त्र लाइसेंस लेने के मामला

Wed, 06 Jan 2021 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के भाई दीपक दुबे समेत छह आरोपियों की मंगलवार को माती (कानपुर देहात) कोर्ट में पेशी हुई। इन पर फर्जी शपथपत्र लगाकर शस्त्र लाइसेंस लेने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


इसी तरह फर्जी आईडी पर सिम खरीदने के आरोप में नाबालिग खुशी को भी एंटी डकैती कोर्ट में तलब किया गया। उसे बाराबंकी बालिका संरक्षण गृह से लाया गया। कोर्ट ने सभी के बयान दर्ज कराए। बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई अमर दुबे की कथित पत्नी खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि वह अपनी मां गायत्री तिवारी के नाम से लिए गए सिम का इस्तेमाल कर रही थी।

इसके पूरे साक्ष्य विवेचक को उपलब्ध कराए गए थे। इसी तरह दीपक दुबे, शशिकांत पांडेय, रेखा अग्निहोत्री, हीरू दुबे की मां शांति, आशुतोष त्रिपाठी उर्फ शिव, विमल प्रकाश उर्फ छोटू को कड़ी सुरक्षा में माती स्थित एंटी डकैती कोर्ट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें