फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा की खांदी कटने से खफा ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव खल्ला रूपमंगदपुर में खांदी कटने पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। गांव खल्ला रूपमंगदपुर में सोमवार की सुबह रजबहा की खांदी कटने से किसानों की लगभग 15 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार के विरोध प्रदर्शन कर नहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन से फसलों के नुकसान का मुआवजा मांगा।
विज्ञापन

गांव खल्ला रूपमंगदपुर में सोमवार की सुबह रजबहा की खांदी कटी हुई थी। इससे गांव के पांच किसानों के खेतों में पानी भर गया। गांव के अनीता पत्नी स्व. धर्मेंद्र दुबे की पांच बीघा गेहूं, रामनरेश यादव पुत्र सिद्धगोपाल की तीन बीघा सरसों, सर्वेश यादव पुत्र गोवर्धन की दो बीघा सरसों, रामकिशोर पुत्र सरनाम सिंह की दो बीघा सरसों, सोनेलाल शाक्य पुत्र रघुनाथ की चार बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान राकेश दुबे को दी। ग्राम प्रधान ने नहर विभाग के अधिकारियों को फोन पर खांदी कटने की जानकारी दी। ग्राम प्रधान का आरोप है कि शिकायत के बाद भी नहर विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि रजबहा की खांदी कटने से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी इस तरह की समस्या आती है, शिकायत के बाद तुरंत सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खांदी बंद कराने के लिए नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही खांदी बंद नहीं हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- देवेश कुमार गुप्त, एसडीएम, छिबरामऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें