फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ज्येष्ठ में सावन का नजारा, कल आंधी के साथ बारिश के आसार

Fri, 08 May 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बृहस्पतिवार सुबह ज्येष्ठ के महीने में सावन जैसा नजारा रहा। सुबह-सुबह घने बादल छाने के साथ 31 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक हवा चलने के साथ कई इलाकों में रुक-रुक के बारिश होती रही। तेज हवाओं और बारिश के कारण अधिकतम 10.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इस कारण से गर्मी के मौसम में भी हल्की ठंडक का अहसास हुआ।
विज्ञापन

मई के महीने की शुरुआत से मौसम में लगातार बदल रहा है। बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से मौसम में ठंडक हैं जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई थी। आखिरी सप्ताह में दिन का पारा चढ़ना शुरू हुआ तो 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तपती जलती गर्मी ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया। अब मई शुरुआत में मौसम का रुख बदला है। इससे गर्मी से राहत है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। रुक-रुककर दिन में कई बार कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। वहीं 5.9 किलोमीटर/घंटे से अधिकतम 31.3 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं। इससे मौसम ठंडा रहा। लोगों से घरों की छतों पर या फिर पार्क में निकल कर सुहावने मौसम का आनंद लिया। सीएसए के नोडल अधिकारी/कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि सात मई को 1.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण आठ मई को मध्य तेज हवा एवं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें