फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मोबाइल से महिला का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 01 Aug 2019 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई मे महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने कदौरा इंस्पेक्टर कामता प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि, वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर नजर नहीं आ रहे हैं, सिर्फ महिला को दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि आरोप इंस्पेक्टर पर लग रहे हैं और वीडियो भी इंस्पेक्टर के चोरी गए मोबाइल से ही वायरल हुआ। लिहाजा उन्हें लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

फिलहाल इंस्पेक्टर कामता प्रसाद के स्थान पर जीतेंद्र सिंह को कदौरा थाने का चार्ज सौंपा गया है। बता दें कि वायरल वीडियो में महिला ही साफ नजर आ रही है, जो कि झांसी की निवासी बताई जा रही है।
विज्ञापन


उसके किसी राजनैतिक दल से भी जुड़े होने की चर्चा है। वायरल हुए वीडियो में युवक महिला से अंग्रेजी पिक्चर के बारे में बता रहा है, पुलिस सूत्रों की मानें तो वीडियो तकरीबन दो साल पुराना है और उस वक्त कामता प्रसाद की तैनाती झांसी में ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें