फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। तुलारामपुर में मकान के विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़िता कीर्ति ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे। कीर्ति ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए मकान विवाद को लेकर धमकाना शुरू कर दिया। मना करने पर मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो पीड़िता की भतीजी नीतू ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसके बावजूद पीड़िता का आरोप है कि जब उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। निराश होकर अंततः पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी को जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें