फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सोशल मीडिया पर जुए में वसूली का वीडियो वायरल, एसएसपी ने तीन कांस्टेबलाें को किया निलंबित

Mon, 18 Nov 2019 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
जुए की फड़ से वसूली करते सिपाही (वायरल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया के दिबियापुर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गांव जौरा रुहेली में लगे तीन दिवसीय मेले के पास जुए के फड़ से बबीना चौकी के पुलिस कर्मियों ने वसूली की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने पर एसपी ने तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें तीन पुलिसकर्मी एक जुए की फड़ पर वसूली करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो औरैया तहसील में सेंगुर नदी के किनारे गांव जौरा रुहेली में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले के पास सुनसान स्थान पर खेले जा रहे जुए का बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन

इसमें दिख रहा कि तीन पुलिस कर्मी खड़े हैं और बाद में जुआ खेल रहे लोगों से रुपये भी ले रहे हैं। एसपी सुनीति के अनुसार वायरल हुए वीडियो में दिबियापुर थाने के बबीना चौकी के कांस्टेबल दिखाई दे रहे हैं। जुए के फड़ से अवैध वसूली करने के आरोप में मुख्य आरक्षी श्रीपाल, आरक्षी प्रवेंद्र कुमार, आरक्षी सुखवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

मालूम हो कि कुछ दिन पहले दिबियापुर में वर्चस्व को लेकर फायरिंग करने वाले आरोपियों को लेकर न्यायालय गए पुलिस कर्मियों ने सभी को होटल ले जाकर खाना खिलाया था। इस मामले की फोटो सोशल मीडिया पर आई थी।

इस मामले में भी सीओ ने मौके पर पुलिस कर्मियों को रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस पर एसपी ने 15 नवंबर को दिबियापुर थाने के तीन पुलिस कांस्टेबल सनोज कुमार, हरेंद्र पाल, अनुज गुप्ता को निलंबित कर दिया था। एक सप्ताह में दिबियापुर थाने के छह कांस्टेबल निलंबित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें