वायरल वीडियो की तहसीलदार से जांच कराई
वायरल वीडियो आरके ऑफिस में तैनात कर्मचारी का बताया गया है। यह वीडियो गर्मी के दिनों का पुराना बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। मामला एसडीएम रवींद्र कुमार के संज्ञान में आया, तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की तहसीलदार से जांच कराई है। वीडियो एक लेखपाल का बताया गया है, जो आरके कार्यालय में तैनात है। जांच के बाद संबंधित लेखपाल को निलंबित किया जाएगा।