फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, किसान से वरासत के नाम पर 1500 रुपये मांगे, विभागीय कार्रवाई शुरू

Tue, 22 Aug 2023 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया है कि वीडियो 10 माह पुराना है। फिर भी कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
किसान से वरासत के लिए ली गई रिश्वत के रुपये गिनते कानूनगो राम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज तहसील क्षेत्र में तैनात कानूनगो राम सिंह का किसान से वरासत के नाम पर 500 रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। इससे तहसील में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने कानूनगो को क्षेत्र से हटाया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मंगलवार को तहसील से बाहर एक किसान से कानूनगो राम सिंह ने वरासत दर्ज करने के लिए 1500 रुपये की मांग की। किसान ने 500 रुपये दिए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में कानूनगो 500 रुपये हाथ में लेकर गिनते हुए दिख रहे हैं। रुपये गिनने के बाद उन्होंने जेब में रख लिए।
इसके बाद कहा इससे काम नहीं चलेगा। किसान ने गुजारिश की और कहा इतने ही ले लो। लेखपाल को भी देना होगा। इस पर कानूनगो ने यह भी कहा कि यह भी न दो तो कोई बात नहीं। बाद में दोनों चले गए। मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो तहसील में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

एसडीएम ने कानूनगो को क्षेत्र से हटाया
मामला एसडीएम यदुवंश कुमार के संज्ञान में आया, तो उन्होंने कानूनगो को क्षेत्र से हटा दिया है। कानूनगो नबाबगंज क्षेत्र में तैनात हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया है कि वीडियो 10 माह पुराना है। फिर भी कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रक्रिया की जा रही है।

पहले भी हो चुके हैं वीडियो वायरल
दो वर्ष पहले एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ था। उसमें तहसील कर्मी ने किसान से 45 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। जब किसान ने कहा कि वे एसडीएम से बात कर लेंगे तो उसने कहा था कि उनका पेट तो और बढ़ा है। जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो तहसील से लेकर जिला स्तर पर भी हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

तहसील में रिश्वत का बाजार रहता है गर्म
कर्मचारी को निलबिंत कर दिया गया था। इसके बाद तहसील में एसडीएम ने हर पटल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। कुछ दिन तो मामला ठीक चला। इसके बाद फिर उसी ढर्रे पर मामला आ गया। तहसील में रिश्वत का बाजार गर्म रहता है। यह आम आदमी की जुबां पर है। निलंबित कर्मचारी अब फिर से कायमगंज तहसील में तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें