फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पिस्टल और पुलिस कैप के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के नवाबगंज में एक युवक को पिस्टल और पुलिस कैप के साथ वीडियो वायरल करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने फोटो खींचकर वायरल कर दी और कार में रील्स भी बनाई थी।
विज्ञापन
फोटो और वीडियो वायरल करने वाला युवक आकाश टैटू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट करने में सावधानी बरतनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट करता है, तो ये उसे महंगा पड़ सकता है। ताजा मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल और दरोगा की कैप के साथ नजर आया। 

विज्ञापन

पुलिस ने उसकी पहचान नवाबगंज रोडवेज कॉलोनी निवासी आकाश टैटू के रूप में कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में वह पहले पिस्टल को सिर के पास रखे हुए दिखा। दूसरी क्लिप में पिस्टल अपनी छाती पर रखकर रौब दिखा रहा था। 
एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह कार चलाता नजर आ रहा है और कार के डैशबोर्ड पर किसी दरोगा की कैप नजर आ रही थी। बताया जा रहा है कि आकाश सीएसए चौकी प्रभारी पंकज सिंह के लिए मुखबिरी करता है। वीडियो में नजर आ रही पिस्टल और कैप उन्हीं की थी। थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी के अनुसार, पिस्टल दारोगा की है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें