फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: घूस मांगने का वीडियो वायरल, वीडीओ सस्पेंड

Sun, 31 May 2020 10:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई में जिला विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कोथावां विकासखंड के ग्राम पलिया रायसिंह के ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार को घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उक्त ग्राम विकास अधिकारी टड़ियावां विकासखंड में संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन


पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड विकास अधिकारी टड़ियावां को नामित किया गया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कोथावां विकासखंड के ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार ग्राम पंचायत पलिया रायसिंह के कोटेदार से शराब के नशे में घूस मांग रहे थे।

वीडियो में कोटेदार ग्राम विकास अधिकारी को एक हजार रुपये देते दिखा था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने सुशील कुमार पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें