फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साली को लेकर जीजा हुआ फरार, पीड़ित पिता ने दामाद और उसके माता-पिता पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 07 May 2022 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घर आया दामाद पत्नी की छोटी बहन को ही भगाकर ले गया। किशोरी के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में ससुराल पहुंचा जीजा अपनी साली को ही बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस मामले की जानकारी जब उसके ससुर को हुई तो दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। ससुर का कहना है कि उसकी पुत्री को उसका ही दामाद बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया है।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने शनिवार को औरैया जनपद के बेला थाना के गांव सिरसाने निवासी दामाद आदित्य उर्फ अमित, उसकी मां मीरा देवी और पिता सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को दामाद घर आया। रात में उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें