डीसीपी के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने जुर्म काबूल लिया है। वहीं, वारदात का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर ने 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
तीन महीने से रच रहे थे हत्या की साजिश
पुलिस की जांच में सामने आया कि राजू और दीपक पिछले तीन महीने से बजरंगी को मारने की साजिश रच रहे थे। करीब दो सप्ताह पहले भी रेकी कर इलाके में घात लगाए बैठे थे, लेकिन उस दौरान बजरंगी अपने एक अन्य दोस्त के साथ वहां से गुजरा था।
इसलिए उन पर हमला नहीं किया था। वहीं, दूसरी बार बजरंगी पर हमला कर मरणासन्न कर दिया था। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चंद घंटे बाद बजरंगी ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाकर जांच शुरू की थी।