फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुलपति ने किया इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि सैफई के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना और उन्हें दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, रेजिडेंट्स व मेडिकल ऑफिसर्स से बातचीत की और उपचार की गुणवत्ता और सेवा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के सुझाव दिए। उन्होंने माइनर ओटी व ड्रेसिंग रूम में दर्द निवारक दवाओं की उपलब्धता और उपयोग की स्थिति की समीक्षा की व मरीज रजिस्टर को भी देखा। कुलपति ने ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी सेवाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने ट्राइएज काउंटर पर भी पहुंचकर मरीजों की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें