फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वेटरेंस क्रिकेटरों की टी-20 चैंपियनशिप चार अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीवीसीए) की 28वीं वार्षिक आम सभा रविवार को मालरोड के होटल में हुई। आईएम रोहतगी को अध्यक्ष, गिरीश कपूर को सचिव और विजय दीक्षित को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

यूपीवीसीए की डॉ. गौरहरि सिंहानिया यूपी इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 चैंपियनशिप का आयोजन इस बार चार अक्तूबर से 24 जनवरी 2027 तक होगा। प्रतियोगिता में 35 जिलों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। झांसी, मऊ, इटावा, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और जालौन को भी शामिल किया गया है।
अध्यक्ष आईएम रोहतगी ने बताया कि पहली बार आठ कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इसमें बरेली के ओपी कोहली, बिजनौर के अमारूद्दीन, गोरखपुर के विनय सिंह, हाथरस के राजेश शर्मा, कानपुर के जफर आलम, बांदा के प्रदीप गुप्ता, इलाहाबाद के सोमेश्वर पांडेय और जीबीनगर के नीलमणि द्विवेदी शामिल हैं।
विज्ञापन

सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि चारों जोन में टीमें दो-दो पूल में बांटी जाएंगी। लीग मुकाबलों के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें नॉकआउट में प्रवेश करेंगी। चैंपियन को एक लाख और रनरअप को 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जितेंद्र अवस्थी, राहुल सप्रू, विवेक जॉन, जय बजाज, आशू मेहरोत्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें