फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रबी दलहन का उत्पादन, गुणवत्ता बढ़ाने की कार्ययोजना बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रबी दलहन का उत्पादन, गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। इसे नई तकनीक, उन्नत किस्म के साथ किसानों तक पहुंचाया जाएगा। इसकी रणनीति रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संपन्न हुई अखिल भारतीय समन्वित रबी दलहन अनुसंधान परियोजना की 31वीं वार्षिक समूह बैठक में तैयार की गई। रणनीति में फसल सुधार, उत्पादन, संरक्षण से जुड़े कई अहम कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। कार्ययोजना कृषि मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

दो दिवसीय अखिल भारतीय समन्वित रबी दलहन अनुसंधान परियोजना की 31वीं वार्षिक समूह बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए रबी दलहन अनुसंधान की तकनीकी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। देशभर के विशेषज्ञों ने मंथन के आधार पर तकनीकी कार्ययोजना तैयार की। जिससे रबी दलहन फसलों की उत्पादकता, गुणवत्ता एवं उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ किसानों के लिए उन्नत तकनीकों के प्रभावी हस्तांतरण को गति मिलने की उम्मीद है।
सीएसए के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि देश को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और खेत स्तर पर तकनीक के प्रभावी प्रसार के बीच बेहतर सामंजस्य जरूरी है। आईसीएआर के सहायक महानिदेशक डॉ. एसके झा ने कहा कि रबी दलहन अनुसंधान को किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाने और विकसित तकनीकों को खेत तक पहुंचाने पर प्रभावी कार्ययोजना बनाना जरूरी है। आईआईपीआर निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित, आईसीएआर (बीज) के सहायक महानिदेशक डॉ. बीआर चौधरी ने दलहन की तकनीकी जानकारीदी। डॉ. एके परिहार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. के स्वर्ण लक्ष्मी, डॉ. शैलेश त्रिपाठी, डॉ. खलील खान समेत सभी वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें