फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे या सड़क किनारे खड़े वाहन होंगे सीज

विज्ञापन
होल्डिंग एरिया के लिए कोपरगंज में जमीन देखने पहुंचे डीसीपी ट्रैफिक और एडीएम सिटी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग या अन्य मार्गों पर सड़क किनारे बेवजह खड़े वाहन अब सीज हाेंगे। यह कार्रवाई बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए की जाएगी। इसकी कार्ययोजना ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग की ओर से तैयार की गई है। जिन वाहनों पर कार्रवाई होगी, उन्हें थाने की जगह होल्डिंग एरिया में खड़ा किया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को होल्डिंग एरिया बनाने के लिए कोपरगंज और वीआईपी रोड पर कई स्थानों का मुआयना किया।
विज्ञापन

कानपुर से होकर कई हाईवे गुजरे हैं जिनमें जीटी रोड, नौबस्ता सागर हाईवे, कानपुर-इटावा हाईवे, कानपुर-झांसी, कानपुर-लखनऊ हाईवे और कालपी रोड शामिल है। इन पर रोजाना 20 लाख से अधिक ट्रक, डंंपर और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। अक्सर चालक सुस्ताने के लिए या किसी अन्य खराबी के चलते वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। अक्सर अंधेरे और धुंध के चलते पीछे से आने वाले वाहन चालकों को सड़क पर खड़े वाहन दिखाई नहीं देते जिससे हादसे हो जाते हैं।
पिछले कुछ माह में कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें कई लोगों की जान गई है। इन मौतों पर लगाम लगाने के लिए हादसे का कारण बन रहे ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए सीज करने की कार्रवाई की जानी है। हालांकि सीज करने के बाद वाहनों को नजदीकी थाने नहीं ले जाया जाएगा क्योंकि वहां पहले से ही जगह की कमी है।
विज्ञापन

हाईवे के पास बनेंगे होल्डिंग एरिया
मंगलवार को डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस ऑफिस सभागार में इसको लेकर बैठक हुई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अस्थायी पार्किंग स्थलों एवं वाहन होल्डिंग एरिया के चिह्नांकन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि जल्द ही शहर में जगह ढूंढकर उन्हें पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जाए। यह स्थान हाईवे के नजदीक होंगे। इन स्थानों पर सीज किए गए वाहनों को लाकर खड़ा किया जाएगा। उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।



हर दस किमी पर होगी हाइड्रा और क्रेन

सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए हाईवे पर हर दस किमी पर हाइड्रा और क्रेन की व्यवस्था की जाएगी। इनमें क्रेन यातायात विभाग की होंगी जबकि भारी वाहनों को खींचकर होल्डिंग एरिया तक लाने के लिए हाइड्रा एनएचआई या निजी संचालकों की ओर से मुहैया कराई जाएंगी। शिफ्ट करने से पहले वाहनों की फोटो खींची जाएगी। मालिकों को मैसेज से सूचित किया जाएगा। बैठक में एडीएम सिटी राजेश कुमार, एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर (यातायात) नगर निगम, एसीपी यातायात (मध्य व पश्चिम जोन) तथा तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।


ढाबों और पेट्रोल पंप पर नहीं है पार्किंग सुविधा
ट्रक और डंपर चालक रोजाना कई घंटों का सफर तय करते हैं, उनके लिए हाईवे पर वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने का स्थान नहीं है। नो इंट्री लग जाने के कारण भी कई वाहन शहर में दाखिल नहीं हो पाते और उन्हें हाईवे के किनारे ही खड़ा रहना पड़ता है। चालकों के अनुसार, कई हाईवे पर ले-बाई स्थान नहीं है। ऐसे में जब उन्हें खाना खाने या आराम करने के लिए रुकना होता है तो न चाहते हुए भी हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें