महिलाओं ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी हवाला दिया
इसके साथ ही परिवारों को भी अपनी बेटियों और पत्नियों को ड्राइविंग सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस संबंध में कुछ महिलाओं ने बताया कि वे ड्राइविंग सीखना चाहती हैं, लेकिन उनके परिवार वाले उन्हें इसकी अनुमति नहीं देते हैं। कुछ महिलाओं ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी हवाला दिया। हालांकि, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है और वे अब वाहन चला रही हैं।
डीएल बनवाने वाली महिलाओं की संख्या
2022 -6529
2023 -7074
2024 -11,329
मुख्यालय की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन किया जाता है। महिलाओं के लिए कार्यालय में अलग से हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। वहां पर जो भी महिलाएं आती हैं, उनका प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाता है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए महिला कॉलेजों में शिविर लगाकर जागरूक किया जा रहा है। धीरे-धीरे डीएल बनवाने में महिलाओं का प्रतिशत भी बढ़ेगा। -आलोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन