फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बल की गाड़ी ने बच्ची को कुचला, एसपी ने पहुंचाया था अस्पताल, मौत

Fri, 25 Jun 2021 02:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अर्द्धसैनिक बल के काफिले में तैनात एक वाहन से टकराकर बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को एसपी ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुुंचाया था।
विज्ञापन
झींझक स्टेशन के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तैनात अर्द्धसैनिक बल के काफिले में शामिल एक वाहन की चपेट में आकर बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। उपचार के दौरान शाम को उसने हैलट में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पीछे से पहुंचे एसपी ने घायल बच्ची को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया था। वहां खुद रुपये देकर बाहर से दवाएं भी मंगाई थीं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अर्द्धसैनिक बल का काफिला गुरुवार को रूरा की ओर जा रहा था। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नरिहा गांव के पास गुरुवार दोपहर अचानक नगीनापुर घाटमपुर के राजेश पाल की तीन वर्षीय बच्ची कनिष्का सड़क पार करने लगी।

सीआरपीएफ के एक वाहन की चपेट में आकर बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। इस दौरान वाहनों का काफिला आगे निकल गया। इस बीच एसपी केशव कुमार चौधरी पीछे से वहां पहुंच गए। वह घायल बच्ची को तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची के लिए एसपी ने खुद रुपये देकर बाहर से दवाएं मंगाई। हैलट में उपचार के दौरान शाम को बालिका की मौत हो गई। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि किस वाहन से टक्कर हुई है ये स्पष्ट नहीं है। फिलहाल बच्ची को हैलट भेजा गया था। वहां मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर मिलने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें